जंतर -मंतर पर हरियाणा से जाएंगी हजारों महिलाएं-सुमित्रा चौहान.
जंतर -मंतर पर हरियाणा से जाएंगी हजारों महिलाएं-सुमित्रा चौहान
चंडीगढ़ 4 मई। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस 6 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खि़लाफ़ प्रदर्शन करेगी और प्रजातंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनियां गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला जाएगा। महिला प्रकोष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा ओझा के आहवान पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में हरियाणा से लगभग 10 हजार महिला वर्कर हिस्सा लेंगी। सुमित्रा चौहान ने कहा कि आज देश का हर वर्ग भाजपा से दु:खी है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही, युवा बेरोजगार भटक रहा है, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है, कर्मचारी परेशान है। लोग भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं। इसलिए लोगों का गुस्सा इस प्रदर्शन में देखने को मिलेगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश सीनियर उपप्रधान रंजीता मेहता ने महिलाओं एवं युवाओं का आहवान किया कि इस प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। रंजीता मेहता ने बताया कि जिस तरह देश में कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसके लिए कांग्रेस द्वारा यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है।