केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी धर्मपत्नी मनीता सिंह, बेटी भारती राव व आरती राव के साथ बुधवार को काली माता मंदिर में हवन में भाग लिया.

कालका , 13 अप्रैल- केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी धर्मपत्नी मनीता सिंह, बेटी भारती राव व आरती राव के साथ बुधवार को काली माता मंदिर में हवन में भाग लिया तथा माता के दरबार में मां काली से देश व प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कालका मेें पहुंचने पर विधायक लतिका शर्मा स्वागत किया। उनके साथ हरियाणा सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री विक्रम सिंह भी उपस्थित थे। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नवरात्र बहुत ही पावन पर्व है। भारतीय संस्कृति में नवरात्रों के दिनों को बहुत ही पवित्र माना गया है। उन्होंने कहा कि माता काली की कृपा हम सभी बनी रहे तथा देश व प्रदेश के लोग शांति व सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में भागीदार बने। माता सभी सद्मार्ग दिखाए। माता काली मंदिर में बुधवार को भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व उनकी धर्मपत्नी ने मां के दरबार में मत्था टेका व मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ में महिला मोर्चा सुनीता मंडल अध्यक्ष कालका, अनीता, सुब्दरा, रामकली, देवेन्द्र कौर, कमला श्रीवास्तव, शीला, बाला, हर्ष चड्डा शिवालिक बोर्ड सदस्य, इंद्र, किशोरी शर्मा, विजय कालिया, आजाद कर्ण, गुरचरण, गुरनाम, रामचंद्र व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share