आप ने की अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग
-अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
-निपुण कपूर के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्तापंचकूला 26 दिसंबर। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भाजपा कार्यालय के बाहर
जमकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को
डीडीसीए घोटाले का जिम्मेदार ठहराते हुए आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी
नेत्री निपुण कपूर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और अरूण जेटली के
त्यागपत्र की मांग की। आप की राष्ट्रीय कार्यकारणी के निर्देश पर पूरे
देश में आयोजित प्रदर्शन की कड़ी में आज पंचकूला में यह प्रदर्शन आयोजित
किया गया था। निपुण कपूर ने कहा कि करोड़ों के घोटाले का मुद्दा भाजपा के
सांसद कीॢत आजाद और क्रिकेट बोर्ड के सदस्य कई वर्षों से उठाते आए हैं,
लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। निपुण कपूर ने कहा कि 24 करोड का स्टेडियम
114 करोड़ में क्यों बनाया गया और क्यों सिर्फ अमीरों के बच्चे ही
डीडीसीए में खेल सकते हैं, खिलाडिय़ों के उम्र प्रमाण में इतना घपला कैसे
हुआ डीडीसीए को सिर्फ अमीरों का क्लब किसने बनाया, इन सभी बातों की
निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।
निपुण कपूर ने बताया कि इस संबंध में पंचकूला के कार्यकर्ता सोमवार को भी
प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया जाएगा। आज के प्रदर्शन
में बबिता कुमारी, लुभावनी, महेश सचदेवा, कपिल खनेजा, मनोज, हेमराज,
दिलीप कुमार, रेनू, अजय कुमार, सुशील मेहता, विजय भी उपस्थित थे।

Share