बिजली बिलों की वृद्धि से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर 3 गुणा आर्थिक मार- अशोक अरोड़ा


पंचकूला, 16 दिसम्बर ()। इनैलो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने शक्ति भवन के सामने चल रहे अनिश्ििचतकालीन धरने में भाजपा-कांग्रेस को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि भजपा-कांग्रेस पार्टियां सिंबल पर पंचायती चुनाव लडऩे का दम रखती है तो इनैलो भी पंचायती चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। क्योंकि भाजपा सरकार एक वर्ष पर अपनी सरकार की खूब उपलब्धियां गिनवाती नही थकती और यदि वाकई में विकास किया है तो इसका फैसला तो पंचायती चुनावों में जनता करेगी। धरनास्थल पर इनैलो के विधायक परमिन्द्र ढुल, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कुलभुषण गोयल ने भी संबोधित किया और बिजली बिलों की वृद्धि को लेकर थानेसर हलके की सैंकड़ों की भीढ़ ने धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
इनै लो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली बिलों की वृद्धि से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर 3 गुणा आर्थिक मारपड़ी है, जिससे राहत दिलाने में सरकार ने कोई रूचि नही दिखाई और जिससे यह साबित होता है कि कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी प्रदेश की जनता के साथ ठगी और लूट करना सीख गई है। इसके साथ ही अरोड़ा ने भाजपा के भ्रष्टचार मुक्त शासन देने के नारे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अपने लोगों को बचाने के लिए भाजपा ने धान खरीद घोटाले को दबाने का किया है। उससे यह तो तय है कि धान खरीद घोटाला तो दबा उसके साथ ही भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का नारा भी दफन हो चुका है। ऐसी गूंगी-बैहरी सरकार को समय-समय पर जगाने के लिए इनैलो पार्टी के सिपाही को जागकर प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए अनिश्ििचतकालीन धरने जैसे बहुत से संघर्ष करने होगें।
अरोड़ा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि धान की 1509 किस्म का आज चार हजार से ऊपर रेट है, तब किसान ने अपनी यह धान की किस्म मंडी में बेची तो उस वक्त भाजपा सरकार ने बासमती धान की इस किस्म को सामान्य श्रेणी में डाल दिया था। कृषि मंत्री इस बात का जवाब दे कि जब किसान बासमती बेचने मंडी में आ रहा था, तब ऐसी क्या स्थिति पैदा हो गई कि धान को सामान्य श्रेणी में शामिल करना पड़ा, जब व्यापारी और पूंजीपतियों के पास धान पहुंची तो फिर वो पुराना रेट कर दिया। इससे यह साबित होता है कि भाजपा किसान को लूटने का काम कर रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश बहुत बुरे हालातों से गुजर रहा है। सरकार भाजपा नही अफसर चला रहे है, उनके मन में जो फैसलें आते है, वो अमल में लाए जाते है।
फोटो कैप्शन:- भाजपा सरकार के खिलाफ धरने में इनैलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा नारेबाजी करते हुए   ()

Share